महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, घर-घर पहुंचकर महिलाओं को बांटी एक कप शक्कर
रिपोर्ट: सुरेन्द्र बावने, चिचोली बैतूल
जन जन की आवाज न्यूज़ 24
चिचोली। बढ़ती महंगाई के विरोध में चिचोली में ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोलते हुए नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में घर-घर जाकर महिलाओं से संवाद किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महिलाओं को प्रतीकात्मक रूप से एक कप शक्कर भेंट की और महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरा।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष यादव ने कहा कि शक्कर, दाल, चावल, तेल, गैस सिलेंडर, सब्जियों और बिजली बिल सहित रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ने से आम परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ा है। उन्होंने कहा कि महंगाई से सबसे अधिक परेशानी महिलाओं और गृहस्थ परिवारों को हो रही है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महिलाओं से महंगाई को लेकर चर्चा करते हुए सरकार से आवश्यक वस्तुओं के बढ़े हुए दाम कम करने की मांग की। इस दौरान कुछ महिलाओं ने भी महंगाई कम किए जाने की आवश्यकता जताई।
कार्यक्रम में सोनू जायसवाल, रुपेश आर्य, रोहित आर्य, गौरव आर्य, रुपपू आर्य, सुदेश माचीवार, भूपेंद्र आर्य सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें